This is the multi-page printable view of this section. Click here to print.

Return to the regular view of this page.

क्लस्टर प्रशासन (Cluster Administration)

कुबेरनेट्स क्लस्टर (Kubernetes cluster) को बनाने या उसका प्रशासन करने से संबंधित निम्न-स्तरीय विवरण।

क्लस्टर प्रशासन का अवलोकन उन सभी लोगों के लिए है जो कुबेरनेट्स क्लस्टर बना रहे हैं या उसका प्रशासन कर रहे हैं। यह मानता है कि आप कुबेरनेट्स की मुख्य अवधारणाओं (concepts) से कुछ परिचित हैं।

क्लस्टर की योजना बनाना

सेटअप (Setup) में दिए गए गाइड्स देखें, जो बताते हैं कि कुबेरनेट्स क्लस्टर की योजना कैसे बनाएं, उसे सेटअप कैसे करें और कॉन्फ़िगर कैसे करें। इस लेख में सूचीबद्ध समाधानों को डिस्ट्रो (distros) कहा जाता है।

टिप्पणी:

सभी डिस्ट्रोस सक्रिय रूप से मेंटेन नहीं किए जाते हैं। ऐसे डिस्ट्रोस चुनें जिन्हें कुबेरनेट्स के हाल के संस्करण के साथ परीक्षण किया गया हो।

गाइड चुनने से पहले, निम्नलिखित बातों पर विचार करें:

  • क्या आप अपने कंप्यूटर पर कुबेरनेट्स को आज़माना चाहते हैं, या एक हाई-अवेलेबिलिटी (high-availability), मल्टी-नोड क्लस्टर बनाना चाहते हैं? अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त डिस्ट्रोस चुनें।
  • क्या आप होस्ट किए गए कुबेरनेट्स क्लस्टर का उपयोग करेंगे, जैसे कि Google Kubernetes Engine, या अपना खुद का क्लस्टर होस्ट करेंगे?
  • क्या आपका क्लस्टर ऑन-प्रिमाइसेस (on-premises) होगा, या क्लाउड (IaaS) में? कुबेरनेट्स सीधे हाइब्रिड क्लस्टर्स का समर्थन नहीं करता है; इसके बजाय, आप कई क्लस्टर सेटअप कर सकते हैं।
  • यदि आप ऑन-प्रिमाइसेस कुबेरनेट्स कॉन्फ़िगर कर रहे हैं, तो विचार करें कि कौन सा नेटवर्किंग मॉडल सबसे उपयुक्त है।
  • क्या आप कुबेरनेट्स को "बेयर मेटल" (bare metal) हार्डवेयर पर या वर्चुअल मशीनों (VMs) पर चलाएंगे?
  • क्या आप क्लस्टर चलाना चाहते हैं, या आप कुबेरनेट्स प्रोजेक्ट कोड का सक्रिय विकास करना चाहते हैं? यदि बाद वाला हो, तो सक्रिय रूप से विकसित डिस्ट्रो चुनें। कुछ डिस्ट्रोस केवल बाइनरी रिलीज़ का उपयोग करते हैं, लेकिन विकल्पों की अधिक विविधता प्रदान करते हैं।
  • क्लस्टर चलाने के लिए आवश्यक घटकों (components) से स्वयं को परिचित करें।

क्लस्टर का प्रबंधन

क्लस्टर को सुरक्षित करना

क्यूबलेट (Kubelet) को सुरक्षित करना

वैकल्पिक क्लस्टर सेवाएं